आज सफलता के साथ ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का समापन हो गया है- धर्मेंद्र प्रधान

मुंबई, 19 अक्टूबर - ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आज सफलता के साथ ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का समापन हो गया है। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।  भारत में मैरीटाइम इंडस्ट्री अपने आप में बहुत पुरानी है। भारत दुनिया की आवश्यकता को पूरा करने के सभी गुण रखता है। गुणवत्तापूर्ण मानव शक्ति, ज्ञान और संस्थागत अभ्यासकर्ता सभी भारत में हैं। आज इन्हीं मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।"