सुखबीर सिंह बादल ने कीं कई नई नियुक्तियां

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर- शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इनमें मनतार सिंह बराड़ और बलदेव सिंह मान कोर कमेटी के सदस्य, मक्खन सिंह लालका नाभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, शरणजीत सिंह ढिल्लों और बिक्रमजीत सिंह खालसा फतेहगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और हरप्रीत सिंह कोटभाई को फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।