जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर के चिनाज पोस्ट से भीषण गोलीबारी 


  नई दिल्ली, 22 अक्तूबर -  जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर के चिनाज पोस्ट से भीषण गोलीबारी की खबर आ रही है। पाकिस्तानी रेंजर्स मवेशियों की आड़ में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पहले चेतावनी दी और फिर नहीं माने तो फायरिंग की। इसके बाद रेंजर्स, मवेशी और घुसपैठिए भाग गए।
बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब 20 पाकिस्तानी मवेशी, कुत्तों के साथ भारतीय सीमा में घुस आए। इनके साथ 3 पाकिस्तानी रेंजर्स भी थी। बीएसएफ के जवानों ने पहले तो चेतावनी दी और जब नहीं माने तो हवा में दो गोलियां दागी। इसके बाद पाकिस्तानी, मवेशी और रेंजर्स वापस लौट गए। बीएसएफ ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।