भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर ब्रजेश पाठक का बयान 

लखनऊ, 23 अक्तूबर - भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "मैं स्वर्गीय बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था। वह अद्भुत खिलाड़ी थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को असहनीय पीड़ा सहने की ताकत प्रदान करे।"