अग्निवीर गावटे अक्षय के परिजनों को दिया जाएगा 10 लाख रुपए मुआवजा - एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र, 26 अक्टूबर- मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अग्निवीर (संचालक) गावटे अक्षय लक्ष्मण के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक वह पहले अग्निवीर हैं, जिन्होंने अभियान में अपनी जान दे दी। वह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात थे।