भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 के 7वें संस्करण के उद्घाटन पर अश्विनी वैष्णव का बयान 

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर - भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 के 7वें संस्करण के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज जो आप भारतीय मोबाइल कांग्रेस(2023) देख रहे हैं, इसमें 50 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया है। आज 100 विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी ने 5G लैब्स का उद्घाटन किया, जिससे हमारे नौजवानों को 5G तकनीक के इस्तेमाल और निर्माण का एक मौका मिलेगा। IMC 2022 में 5G लॉन्च हुआ था और आज विश्व के 3 टॉप 5G इकोसिस्टम्स में से एक भारत है।"