यमुना का हाल बेहाल हुआ - मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली, 17 नवंबर - यमुना नदी के प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "यमुना का हाल बेहाल हो गया है। नाले का पानी यमुना में जाता है। पानी को साफ करने की व्यवस्था नहीं है। सारी गंदगी को यमुना में डाली जा रही है। इसी कारण यमुना में प्रदूषण हो रहा है। शायद जो भी दिल्ली के मालिक हैं वे इस अव्यवस्था से अवगत नहीं हैं। अगर वे शीशमहल से बाहर निकलते तो उन्हें सब दिखाई देता कि दिल्ली के क्या हाल हैं।"