पाकिस्तान ने ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए दिया आवेदन पत्र 

मॉस्को, 22 नवंबर- रूस में पाकिस्तान के नवनियुक्त राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली के एक साक्षात्कार के अनुसार, पाकिस्तान ने 2024 में ब्रिक्स देशों के समूह की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी ने दी है। बता दें कि विकसित और विकासशील देशों की इस लीग में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) शामिल थे और इसका गठन 2010 में हुआ था। अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका में अपने आखिरी शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स समूह ने छह अन्य देशों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया था।