एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप: भारत ने जीते 9 पदक

बैंकॉक, 23 नवंबर- थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल 9 पदक हासिल कर शीर्ष पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी है। इनमें जम्मू-कश्मीर के पैरा तीरंदाज शीतल देवी, राकेश कुमार और सरिता देवी ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य सहित 6 पदक जीते हैं, जिस पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोह सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है।