भाजपा ऐसी पार्टी है जहां साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है - सुशील मोदी

नई दिल्ली, 12 दिसंबर - भजनलाल शर्मा के राजस्थान CM चुने जाने पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, "भाजपा ऐसी पार्टी है जहां साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री बन सकता है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ज़मीन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका मिला है। मैं इन लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।"