मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद में सर्वे के तरीके पर आज होगा फैसला


नई दिल्ली, 18 दिसम्बर - मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे का तरीका आज तय हो सकता है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई होगी। 14 दिसंबर को श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से दाखिल अर्जी कोर्ट ने मंजूर की थी।