संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन, सोनिया गांधी और खड़गे हुए शामिल

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर - संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने आज फिर विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए।