राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को भी महत्वपूर्ण विषय बनाया गया है- धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा, 25 दिसम्बर - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "...राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को भी महत्वपूर्ण विषय बनाया गया है। अब खेल सिर्फ वैकल्पिक या अतिरिक्त पाठ्यचर्या का अंश नहीं रहेगा बल्कि यह अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा।"