विभाजनकारी एजेंडे से चलते हैं राहुल गांधी - किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, 28 दिसंबर - - कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी जो भी यात्रा करेंगे हमें उससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां विभाजनकारी भाषा बोलने की आदत है। वे तमिलनाडु जाएंगे और कहेंगे कि तमिल लोग अलग हैं, फिर वे मणिपुर जाएंगे और वही बात कहेंगे... राहुल गांधी विभाजनकारी एजेंडे से चलते हैं लेकिन हम इसके विपरीत हैं, PM मोदी के नेतृत्व में हम एकजुट भारत- 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' चाहते हैं, यही हमारा नारा है।"