गवर्नर पंजाब ने अमन अरोड़ा को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़, 5 जनवरी- पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 26 जनवरी को अमन अरोड़ा द्वारा तिरंगा झंडा फहराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पंजाब को सवालिया पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि सजा मिलने के बावजूद अमन अरोड़ा की यह ड्यूटी क्यों लगाई गई है? जानकारी के मुताबिक अमन अरोड़ा का अपने जीजा दीपा से झगड़ा हुआ था और इसकी शिकायत दीपा ने दर्ज कराई थी।