कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान 

असम, 8 जनवरी - कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा' पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...हमारे लिए राहुल गांधी की यात्रा का कोई महत्व नहीं है... वे(राहुल गांधी) अपनी मस्ती के लिए यात्रा करेंगे। उससे देश के लोगों और जनता का कोई भला नहीं होगा... राहुल गांधी मैच्योर नहीं हैं। उम्र हो गई है लेकिन वे सोच से बच्चे हैं। हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं।"