आज यहां अटल सेतु का उद्घाटन हुआ है ये बड़ी गर्व की बात है- अजित पवार 

महाराष्ट्र, 12 जनवरी - उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "आज यहां अटल सेतु का उद्घाटन हुआ है ये बड़ी गर्व की बात है कि महाराष्ट्र सरकार ने भारत का सबसे लंबा सागरीय सेतु बनाया है...आज मुंबई और दूसरी मुंबई के बाद तीसरी मुंबई रायगढ़ जिले में बनने जा रही है इस तीसरी मुंबई को इस सेतु से काफी मदद मिलने वाली है। रायगढ़ से मुंबई जाने के लिए अब सिर्फ 25 मिनट लगेंगे। इस सेतु से कई सारे अच्छे बदलाव होने वाले हैं।..."