देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटा

नई दिल्ली, 12 जनवरी - आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.30 अरब डॉलर रह गया। लगातार सात सप्ताह में 32.9 अरब डॉलर बढ़ने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में यह पहली गिरावट है। इससे पहले 29 दिसंबर 2023 को समाप्त सप्ताह में यह 22 महीने के उच्चतम स्तर पर रहा था।