दिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे का कहर, उड़ान में हुई देरी से परेशान हुए यात्री

नई दिल्ली, 16 जनवरी - 16 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की घनी परत छाई रही और शहर में कड़ाके की ठंड पड़ी। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 को मौसम की स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया। कई यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट पर इंतजार करते दिखे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।