दिल्ली में ठंड का कहर जारी, शनिवार को घना कोहरा छाने की संभावना: आईएमडी

नई दिल्ली, 19 जनवरी - राजधानी शुक्रवार को भी शीतलहर की चपेट में रही और दिन में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से पांच डिग्री कम है, जबकि सुबह न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस था, जो औसत से एक डिग्री कम है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि घना से बहुत घना कोहरा और ठंड से गंभीर ठंड का दिन होने की संभावना है।