कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर अश्विनी कुमार चौबे का बयान 

पटना, 24 जनवरी - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "जो लोग कहते हैं कि हमने पहले कहा है और भाजपा ने कर्पूरी ठाकुर को दबाव में सम्मानित किया है, वो लोग उन्हें कपटी ठाकुर कहते थे, क्या वे(लालू यादव) भूल गए? प्रधानमंत्री मोदी ही ये कर सकते थे। उन्होंने तमाम लोगों को सम्मान दिया है।"