कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर जे.पी. नड्डा का बयान 

नई दिल्ली, 24 जनवरी - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "...इस निर्णय की जितनी भी सराहना की जाए उतनी कम है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का मतलब देश के हर गरीब और वंचित को सम्मानित करने से है... कर्पूरी ठाकुर का जीवन हमेशा सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने गरीबों को न्याय दिलाने के लिए अपना जीवन लगा दिया... पूरी जिंदगी वो कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ते रहे...राजनीति में सामाजिक न्याय के लिए पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा पहचान और सम्मान प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है।"