पाकिस्तान चुनाव से पहले पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया का चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली, 7 फरवरी - पाकिस्तान में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भारत के पूर्व उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने चौंकाने वाला दावा किया है।  उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान में चुनाव न सिर्फ पूर्वानुमानित हैं, बल्कि धांधली वाले हैं। सेना अपनी पसंदीदा सरकार चुनने के लिए चुनाव अपने हिसाब से करवा रही है। उन्होंने कहा कि जो 8 फरवरी को होने वाला वो इलेक्शन कम और सिलेक्शन ज्यादा लग रहा है।”