कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर मोदी का तंज़ 

नई दिल्ली, 8 फरवरी- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने लंबे समय तक मार्गदर्शन किया है। नए सांसद नई ऊर्जा के साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि सांसदों की कभी भी विदाई नहीं होती। मनमोहन सिंह ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के ब्लैक पेपर की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने काले कपड़ों का फैशन शो भी देखा है। देश को नज़र न लगे इसके लिए काला टीका ज़रूरी है।