श्रीलंका में गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे


चेन्नई, 13 फरवरी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को स्वदेश लौट आए।मछुआरे कोलंबो से विमान के जरिए यहां पहुंचे और तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।