शंभू बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती से दो दर्जन किसान घायल

राजपुरा, 13 फरवरी (रणजीत सिंह)- हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई और शंभू बॉर्डर पर छोड़े गए सैकड़ों आंसू गैस के गोले से करीब दो दर्जन किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किसानों में हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। एस.एम.ओ. डॉ. बिधि चंद ने बताया कि वहां करीब दो दर्जन किसान थे, जिनमें से एक को सिर में चोट लगने के कारण राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।