रियो डी जनेरियो में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे वी. मुरलीधरन 

नई दिल्ली, 19 फरवरी - विदेश राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 21-22 फरवरी, 2024 को रियो डी जनेरियो में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्राजील ने 1 दिसंबर 2023 को भारत से जी-20 की अध्यक्षता संभाली और जी-20 एफ. एम.एम. पहली मंत्रिस्तरीय बैठक ब्राजील की अध्यक्षता में होगी।