महाराष्ट्र कैबिनेट से मराठा आरक्षण बिल को मंजूरी पर मनोज जरंगे पाटिल बोले- ये मराठा समुदाय के साथ धोखा

नई दिल्ली, 20 फरवरी - महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरंगे पाटिल ने कहा, "सरकार ने यह निर्णय चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है। मराठा समुदाय आप पर भरोसा नहीं करेगा। हमें केवल हमारी मूल मांगों से ही लाभ होगा। 'सज्जन-सोयरे' पर कानून बनाओ। यह आरक्षण टिकेगा नहीं। सरकार अब झूठ बोलेगी कि आरक्षण दे दिया गया है।"