ज़ीरो पॉवर और 100% ज़िम्मेदारी की सरकार चलाना असंभव काम है - गोपाल राय 

नई दिल्ली, 25 फरवरी - दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा, "देश में पहली सरकार है जिसकी पॉवर ज़ीरो है और ज़िम्मेदारी 100% है। ज़ीरो पॉवर और 100% ज़िम्मेदारी की सरकार चलाना असंभव काम है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया...बढ़े हुए पानी के बिल से 10 लाख लोग परेशान हैं। लोगों की उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल इसे ठीक करेंगे लेकिन पॉवर नहीं है...अधिकारियों को जिस तरह से भाजपा के नेताओं द्वारा LG के माध्यम से धमकाया जा रहा है और अधिकारी कैबिनेट में लाने से मना कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति भारत के इतिहास में कभी नहीं हुई होगी.."