संभल से सपा सांसद 94 वर्षीय शफीकुर्ररहमान बर्क का निधन


नई दिल्ली, 27 फरवरी - समाजवादी पार्टी के लिए मंगलवार सुबह बुरी खबर आई है। संभल से सपा सांसद शफीकुर्ररहमान का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अखिलेश यादव समेत कई सपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी शफीकुर्ररहमान को संभल से टिकट दिया था।