बिहार: 2024 में 'संविधान मंथन' होने जा रहा है - अखिलेश यादव

पटना, 3 मार्च - पटना के गांधी मैदान में RJD की 'जन विश्वास महारैली' को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'एक तरफ उत्तर प्रदेश '80 हराओ' का नारा दे रहा है, वहीं बिहार भी '40 हराओ' का नारा लगा रहा है। अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीटें हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा?... 2024 में 'संविधान मंथन' होने जा रहा है। एक तरफ संविधान के रक्षक हैं और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं, संविधान को नष्ट करना चाहते हैं..."