भूपेन्द्र पटेल और सी.आर.पाटिल ने 'नाद ब्रह्मा' कला केंद्र का किया उद्घाटन 

गुजरात, 13 मार्च - गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने 12 मार्च को गांधीनगर में 'नाद ब्रह्मा' कला केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र भविष्य में संगीत और कला क्षेत्र की गतिविधियों के लिए एक अनूठा केंद्र होगा।