मनोहर लाल खट्टर को जल्द मिल सकता है कोई बड़ा पद

चंडीगढ़, ( राम सिंह बराड), 13 मार्च - पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जल्द ही कोई बड़ा पद मिल सकता है। मनोहर लाल ने कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और उनके स्थान पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। आज खट्टर द्वारा विधायक पद से इस्तीफ़ा दिए जाने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें भाजपा केंद्रीय संगठन में कोई बड़ा पद या किसी राज्य के गवर्नर कि ज़िम्मेदारी मिल सकती है।