बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव

पटना, 17 मार्च- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, बीजेपी की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। बीजेपी में जाते ही CM  कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।"