हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में 'नजरबंद

नई दिल्ली, 28 मार्च - हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को गुरुवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नजरबंद कर दिया गया। अंजुमन-ए-औकाफ जामिया मस्जिद ने कहा, "उमर फारूक मीरवाइज को उनकी तकरीर (उपदेश) से पहले अधिकारियों ने नजरबंद कर दिया है, जो वह गुरुवार को शहर की अली मस्जिद में संबोधन करने वाले थे।"

हालांकि, गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्हें अगस्त 2019 में नजरबंद किया गया था और चार साल बाद पिछले साल सितंबर में रिहा किया गया। ज्ञात हो कि अधिकारियों ने रमजान महीने की शुरुआत से पहले मीरवाइज उमर फारूक को शुक्रवार की नमाज और अन्य धार्मिक सभाओं में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी।