राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर नरसिम्हा राव, एमएस स्वामीनाथन को दिया भारत रत्न

नई दिल्ली, 30 मार्च - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च) को देश की 5 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए बल्कि 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी। आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन राष्ट्रपति से सम्मान लिए हैं।