भाजपा में शामिल होने पर अर्चना पाटिल का बयान 

मुंबई, 30 मार्च - भाजपा में शामिल होने पर अर्चना पाटिल ने कहा, "...मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है... मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है।"