चंडीगढ़ की महिला महासचिव ज्योति हंस ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, 1 मई - चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से बुधवार यानी आज इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पत्र के माध्यम से दी। उन्होंने पत्र में इस्तीफे की वजह कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल के साथ अनादर व्यवहार बताया। इसी के साथ उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की को चंडीगढ़ यूनिट को बर्बाद करने की बात भी लिखी। वह आज भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।