लोकसभा चुनाव 2024 पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान 

भिंड (मध्य प्रदेश), 4 मई - लोकसभा चुनाव 2024 पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...इतनी गर्मी में भी जनता में जो उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है, मुझे इस बात की प्रसन्नता है। जनता का यही प्रेम भाजपा को निश्चित विजय की तरफ आगे बढ़ा रहा है और भाजपा यहां अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी।"