दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन बताना ठीक नहीं है - रामदास आठवले

नई दिल्ली, 8 मई - केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर कहा, "...दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन बताना ठीक नहीं है... उत्तर-पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं, ऐसी बात करना भी ठीक नहीं है... सैम पित्रोदा उल्टी-सीधी बात करने वाले हैं। कांग्रेस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें इंडियन ओवरसीज अध्यक्ष के पद से भी हटाना चाहिए... ये भारत का अपमान है..."