असम: बाढ़ से 10 जिलों में छह लाख से अधिक लोग प्रभावित


गुवाहाटी: 2 जून  असम में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और 10 जिलों में छह लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कई क्षेत्रों में प्रभावित हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।