केरल : नौसेना, तटरक्षक बल ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अगत्ती से कोच्चि पहुंचाया


कोच्चि: 28 जून  भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बीच बृहस्पतिवार को दो शिशुओं समेत गंभीर रूप से बीमार चार मरीजों को संयुक्त अभियान के तहत लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से उपचार के लिए निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक सैन्य विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।विज्ञप्ति में बताया गया कि, लक्षद्वीप प्रशासन के आग्रह पर दो शिशुओं और दो वयस्क मरीजों को वहां से निकाला गया।