कोरिया मानव तस्करी मामले में नौसेना का एक और अधिकारी गिरफ्तार


मुंबई: 1 जुलाई  जाली दस्तावेजों के आधार पर लोगों को दक्षिण कोरिया भेजने में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का अधिकारी मुख्य साजिशकर्ता के आदेश का पालन करता था। यह साजिशकर्ता भी नौसेना में पदस्थ था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुंबई अपराध शाख ने लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन कुमार डागर (28) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डागर को बृहस्पतिवार को कोलाबा से हिरासत में लिया गया था।