पूरा झारखंड बेहाल है: शिवराज सिंह चौहान


रामगढ़, 5 जुलाई - झारखंड: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पूरा झारखंड बेहाल है...बालू की लूट, खनिज की लूट, संसाधनों की लूट...यह गठबंधन की सरकार झारखंड को बर्बाद कर रही है और यह ऐसी सरकार है जिसने एक भी वादा नहीं निभाया...इस सरकार ने झारखंड का भविष्य अंधकार में कर दिया है और इसलिए भाजपा इस कुशासन का अंत करेगी और झारखंड में फिर से सुशासन स्थापित करेगी..."