Mahendra Singh Dhoni का 43th Birthday आज, Cricket Fans ने Cake काटकर मनाया जश्न

रांची, झारखंड, 7 जुलाई - जब भी भारत के विश्वविजेता कप्तानों की बात होगी, तो एक नाम जरूर सामने आएगा। वो नाम है माही....जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की क्रिकेट का सबसे महानतम कप्तान माना जाता है। एक ऐसा खिलाड़ी जो आज भी मैदान पर बल्ला लेके उतरे, तो भारतीय क्रिकेट के हर एक फैन की आखों में चमक आ जाए। दरअसल हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की, जो आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही उनके प्रशंसक भी उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही के फैंस, उनके जन्मदिन पर जश्न मना रहे हैं। धोनी-धोनी के नारे लगा रहे हैं। इस बीच फैंस ने धोनी के बर्थडे का केक भी काटा।