ठाणे जिले में होर्डिंग गिरी, तीन वाहन क्षतिग्रस्त


ठाणे: 2 अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार सुबह एक होर्डिंग के गिरने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कल्याण क्षेत्र के व्यस्त सहजानंद चौक पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।