केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदी सम्मेलन को किया संबोधित 

जलगांव (महाराष्ट्र), 25 अगस्त - केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "...अब तक 1 करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। आज 11 लाख और महिलाओं को 'लखपति दीदी' के रूप में प्रमाणित किया जाने वाला है... आज स्वयं सहायता समूहों के खातों में 2500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जमा किया जाएगा और बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूहों के खातों में 5000 करोड़ रुपये जमा किए जा रहे हैं।