लगातार हार से हताश और निराश राहुल गांधी अपनी हताशा विदेश में निकाल रहे हैं:शिवराज सिंह चौहान 


रांची, 10 सितम्बर -रांची, झारखंड  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अब वह (राहुल गांधी) न सिर्फ सरकार बल्कि चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं। दूसरे देश में जाकर अपने ही देश की आलोचना करना - यह किसी देशभक्त का कार्य नहीं हो सकता। लगातार हार से हताश और निराश राहुल गांधी अपनी हताशा विदेश में निकाल रहे हैं। वह विपक्ष के नेता हैं। विपक्ष के नेता की भी जवाबदेही बनती है...उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली, लेकिन वह भारत से नहीं जुड़े...वह अब चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं...''