कांग्रेस के लोगों ने केवल सत्ता का सुख भोगा है - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर - भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने से कांग्रेस पीछे नहीं हट रही। वीर सावरकर का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। कांग्रेस के लोगों ने केवल सत्ता का सुख भोगा है। आज वीर सावरकर का अपमान करके कांग्रेस ने दिखा दिया है कि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए इनके मन में कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री कहते हैं कि राहुल गांधी की सरकार आनी चाहिए। हिन्दुस्तान के लोगों को साफ दिखता है कि पाकिस्तान कांग्रेस के साथ और कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलने पर क्यों मज़बूर हो जाती है।