हरियाणा: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में किया रोड शो 

बल्लभगढ़ (हरियाणा), 3 अक्टूबर - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लभगढ़ में रोड शो किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। हर जगह लोगों में उत्साह है क्योंकि लोगों ने देखा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क संपर्क, कानून व्यवस्था हर क्षेत्र में काम हुआ है। लोगों ने 2004-14 तक सत्ता में रही भ्रष्टाचारी, परिवारवादी सरकार को भी देखा है। लोगों ने देखा है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा में किस तरह से विकास कार्य हुए हैं। यह विकास कार्य नहीं रुकेगा, लोग तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।